एंटोनियो गुटेरेस :ग्लोबल वार्मिंग के चक्र को तोड़ने के लिये प्रयास करने की जरूरत

2023-11-29 14:03:41

इस सप्ताह दुबई में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में, जलवायु परिवर्तन को "खतरनाक चरम बिंदु" तक पहुंचने से रोकने के लिए पूरी दुनिया के देशों के नेताओं को ग्लोबल वार्मिंग के चक्र को तोड़ने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 27 नवंबर को यह बात कही।

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वे पिछले सप्ताहांत अंटार्कटिका में थे और उन्होंने वहां बर्फ को "बेहद चौंकाने वाली" दर से पिघलते देखा, जो 1990 के दशक की शुरुआत की तुलना में तीन गुना तेज थी। उन्होंने कहा कि अंटार्कटिका में हो रहे परिवर्तनों के परिणाम केवल अंटार्कटिका तक ही सीमित नहीं हैं। सभी लोग एक जुड़ी हुई दुनिया में रहते हैं। समुद्री बर्फ के पिघलने का मतलब है समुद्र के स्तर का बढ़ना, जो दुनिया भर के तटीय निवासियों के जीवन और आजीविका को सीधे तौर पर खतरे में डाल रहा है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम