चीन वैश्विक खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला स्थिरता में दे रहा है अहम योगदान
पहला चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो 28 नवंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इसमें "संयुक्त रूप से हरित विकास को बढ़ावा देने और संयुक्त रूप से कृषि का भविष्य बनाने" विषय पर मंच के दौरान कई अतिथियों ने कृषि के स्थिर, सुचारू, हरित और सतत विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया और अपने-अपने पेशेवर क्षेत्रों के आधार पर बहु-स्तरीय चर्चा की।
विशेषज्ञों ने कहा कि कृषि के साथ सूचना प्रौद्योगिकी और औद्योगिक प्रौद्योगिकी के गहन एकीकरण के साथ, "स्मार्ट कृषि" आधुनिक कृषि को नया आकार देने और कृषि के हरित और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा बन गई है। औद्योगिक सेंसर, बिग डेटा, मानव रहित कृषि मशीनरी, नेविगेशन और पोजिशनिंग आदि प्रौद्योगिकियों और उपकरणों का कृषि में तेजी से उपयोग किया जा रहा है। चीन की कृषि मानव रहित, हरित व सतत एवं उच्च गुणवत्ता की दिशा में विकसित हो रही है।
चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के कृषि व्यापार संवर्धन केंद्र के उप निदेशक सोंग जुक्वो ने कहा कि वर्तमान में चीन बड़े कृषि देश से शक्तिशाली कृषि देश की ओर बढ़ रहा है। चीन हरित कृषि, चक्रीय कृषि, निम्न-कार्बन कृषि और अन्य विकास मॉडल को बढ़ावा दे रहा है। चीन संसाधन-बचत और पर्यावरण-अनुकूल कृषि क्रांति के एक नए युग का नेतृत्व कर रहा है। चीन के अनाज उत्पादन में लगातार 19 वर्षों में शानदार फसल हुई है। कुल उत्पादन लगातार 8 वर्षों से 65 करोड़ टन से अधिक पर स्थिर बना हुआ है, और खाद्य राशन में आत्मनिर्भरता दर 100 प्रतिशत है।
चंद्रिमा