पहला चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो तैयार
पहला चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चीन की राजधानी पेइचिंग में होगा। इस एक्सपो का विषय "दुनिया को जोड़ें और एक साथ भविष्य बनाएं" है।
21 नवंबर को चीनी व्यापार संवर्धन संघ से मिली खबर के अनुसार, एक्सपो की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यह सप्लाई चेन थीम पर दुनिया की पहली राष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी।
इस एक्सपो में स्मार्ट वाहन श्रृंखला और हरित कृषि श्रृंखला सहित पांच प्रमुख श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल होंगे। 55 देशों और क्षेत्रों के 500 से अधिक चीनी और विदेशी उद्यमों के भाग लेने की उम्मीद है।
(श्याओ थांग)