यूएनईपी ने जलवायु संकट से निपटने के लिए मजबूत उत्सर्जन कटौती का आह्वान किया

2023-11-22 14:23:18

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने 20 नवंबर को केन्या के नैरोबी में अपनी 2023 उत्सर्जन अंतर रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन की गंभीरता पर जोर देती है और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मजबूत कार्रवाई का आह्वान करती है।

यह घोषणा की गई है कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में होगा। यूएनईपी हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले एक वार्षिक उत्सर्जन अंतर रिपोर्ट प्रकाशित कर रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 2022 में एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, और सितंबर 2023 में वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

इसके अलावा, 2021 से 2022 तक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप 57.4 अरब टन कार्बन डाईऑक्साइड का नया वार्षिक वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन रिकॉर्ड हुआ।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम