पहली तीन तिमाहियों में चीनी समुद्री अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत

2023-11-21 10:49:27

चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने 20 नवंबर को इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के लिए समुद्री अर्थव्यवस्था की परिचालन स्थिति जारी की। आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख आर्थिक संकेतकों में सकारात्मक रुझान बना हुआ है।

पहली तीन तिमाहियों के दौरान, सकल समुद्री उत्पाद मूल्य 72 खरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अपतटीय तेल और गैस आपूर्ति क्षमता में निरंतर सुधार देखा गया है। पिछले वर्ष के पहले 9 महीनों की तुलना में राष्ट्रीय अपतटीय कच्चे तेल उत्पादन में 4.6 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस उत्पादन में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, घरेलू समुद्री जलीय उत्पाद उत्पादन और समुद्री जलीय कृषि उत्पादन दोनों में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है।

इसके अलावा, अपतटीय पवन ऊर्जा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। नई ग्रिड-कनेक्टेड क्षमता में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि और बिजली उत्पादन में 19.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पहली तीन तिमाहियों के दौरान समुद्री विदेशी व्यापार में भी लगातार वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में तटीय बंदरगाहों पर विदेशी व्यापार कार्गो के प्रवाह में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम