यूएन में चीनी स्थायी प्रतिनिधि : यूएन शांति रक्षा प्राधिकरण वास्तविकता के करीब हो

2023-11-15 18:59:03

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्युन ने 14 नवंबर को सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा पुलिस आयुक्त के बीच वार्षिक नियमित बैठक में भाषण दिया और शांति रक्षा प्राधिकरण के वास्तविकता के करीब होने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को अभूतपूर्व नई स्थितियों और नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। शांति अभियानों में सुधार और परिवर्तन की आवश्यकता है। साथ ही, मौजूदा नई स्थिति से निपटने में मदद करने के लिये शांति रक्षा पुलिस को अपनी भूमिका निभाना जारी रखते हुए बेहतर भूमिका निभानी चाहिए।

चांग च्युन ने छह राय सामने रखीं कि शांति रक्षा प्राधिकरण को अधिक यथार्थवादी बनाया जाय। मेजबान देशों के साथ स्थिर सहकारी संबंध स्थापित किए जायें। मेजबान देशों की क्षमता निर्माण को मजबूत किया जाय। शांति-स्थापना सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाय। महिला शांति-स्थापना सैनिकों की अनूठी भूमिका को पूरा किया जाय, और उभरती तकनीकी चुनौतियों का समाधान किया जाय।

चांग च्युन के अनुसार, चीन को उम्मीद है कि सुरक्षा परिषद के सदस्य इस बैठक में गहन रूप से विचारों का आदान प्रदान करेंगे, अधिक एकजुट और कुशल तरीकों से शांति स्थापना अभियानों को अधिकृत और प्रबंधित करने पर विचार विमर्श करेंगे, ताकि अंतर्राष्ट्रीय शांति बनाए रखने और सामान्य सुरक्षा प्राप्त करने में अधिक योगदान दिया जा सके।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम