चीन में पानी के भीतर पुरातात्विक कार्यों से संबंधित अपना पहला उद्योग मानदंड जारी

2023-11-14 19:29:15

हाल ही में, चीन के सांस्कृतिक विरासत राज्य ब्यूरो ने पानी के भीतर पुरातात्विक कार्यों को विनियमित करने के लिए " पानी के भीतर पुरातात्विक कार्य प्रक्रिया (2023) यानी अंडरवाटर आर्कियोलॉजिकल वर्क रेगुलेशन (2023)" जारी किया।

चीन के सांस्कृतिक विरासत राज्य ब्यूरो के मुताबिक, यह रेगुलेशन चीन और विदेश में पानी के भीतर पुरातात्विक कार्यों के व्यावहारिक रूप से आधारित है, जो न केवल चीन में पानी के भीतर पुरातत्व की स्थापना के बाद से पिछले 30 वर्षों में सिद्धांत व व्यवहार के संयोजन करने वाले ज्ञान का क्रिस्टलीकरण है, बल्कि चीन में पानी के भीतर पुरातात्विक कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए पहला मानक दस्तावेज़ भी है। इस रेगुलेशन का निर्माण और प्रचार पानी के भीतर पुरातात्विक कार्यों को विनियमित करने, पुरातात्विक कार्य मानक प्रणाली में सुधार करने और पानी के भीतर सांस्कृतिक अवशेषों की सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह चीन के पुरातत्व उद्योग के वैज्ञानिक और व्यवस्थित विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम