गाजा पट्टी में फंसे सभी चीनी नागरिक सुरक्षित बाहर निकले

2023-11-14 19:34:01

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 14 नवंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गाजा पट्टी में फंसे सभी चीनी नागरिक सुरक्षित निकाले जा चुके हैं।

माओ निंग ने कहा कि फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष के गंभीर होने के बाद से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने संघर्ष वाले क्षेत्रों में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को काफी महत्व दिया है। विदेशों में स्थित चीनी राजनयिक संस्थाओं ने गाजा पट्टी में चीनी नागरिकों के साथ हमेशा संपर्क बनाए रखा है। विभिन्न पक्षों के प्रयासों के बाद सभी संबंधित कर्मी कुछ दिन पहले सुरक्षित रूप से गाजा छोड़ चुके हैं।

माओ निंग ने उस दिन दक्षिणी गाजा में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों के आवासीय भवन पर हुए हमले पर भी चीन का रुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे चीन को आश्चर्य हुआ है। चीन इस घटना की कड़ी निंदा करता है और संघर्ष के इस दौर में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है।

माओ निंग ने बल देकर कहा कि हिंसा से वास्तविक सुरक्षा नहीं खरीदी जा सकती और बल से स्थायी शांति हासिल नहीं की जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम