सीएमजी और इंडोनेशिया के नुसंतारा टीवी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित कॉलम“हैलो चाइना”का प्रसारण शुरू

2023-11-14 19:35:12

14 नवंबर को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और इंडोनेशिया के नुसंतारा टीवी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित टीवी कॉलम“हैलो चाइना”का प्रसारण औपचारिक रूप से शुरू किया गया। सीएमजी के उप महानिदेशक हू चिनज्वून और इंडोनेशिया के नुसंतारा टीवी के महानिदेशक नोरेडडाइन टोम्बोरोन ने प्रसारण रस्म में भाग लिया और भाषण दिया।

हू चिनज्वून ने कहा कि इस वर्ष“बेल्ट एंड रोड”के सह निर्माण की पहल को पेश करने की दसवीं वर्षगांठ है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सबसे पहले इंडोनेशिया में“21वीं शताब्दी के समुद्री रेशम मार्ग”का सह निर्माण करने का प्रस्ताव पेश किया। सीएमजी ने“बेल्ट एंड रोड” पहल के एक भागीदार, गवाह और कथावाचक के रूप में हमेशा इंडोनेशियाई मीडिया के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं। टीवी कॉलम“हैलो चाइना”की स्थापना सीएमजी और नुसंतारा टीवी के बीच गहन सहयोग का एक सफल अभ्यास है। आशा है कि इस कॉलम के माध्यम से, अधिक इंडोनेशियाई मित्रों को नए युग में चीन की गहन समझ हासिल होगी और वे चीनी संस्कृति को महसूस कर सकेंगे। "अच्छे पड़ोसियों, अच्छे भाइयों और अच्छे साझेदारों" की सहमति को दोनों देशों के लोगों के दिलों में जड़ें जमाने दें। और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए और अधिक योगदान दें।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम