भारत में लोगों ने उल्लास के साथ मनाई दीपावली

2023-11-13 10:21:34

पूरे भारत में करोड़ों भारतीयों ने रविवार को रोशनी का त्योहार दीपावली की खुशियां मनाई। दीपावली भारत का पारंपरिक त्योहारों में से एक है।

हिंदू मान्यता के अनुसार, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भाग्य और समृद्धि लाने के अलावा, लोग अपने घरों को लालटेन से सजाते हैं, रंगीन पाउडर से रंगोली बनाते हैं।

इस अवसर पर, करोड़ों लोग मिट्टी के दीपक जलाते हैं और आतिशबाजी करते हैं। हिंदू श्रद्धालु मंदिर जाते हैं, नये-नये कपड़े पहनते हैं, दोस्तों और परिवार के सदस्य उपहार भेंट करते हैं और एक साथ भव्य भोजन का आनंद लेते हैं। लोग समुदाय की भावना को बढ़ावा देते हुए, पड़ोसियों और दोस्तों के साथ मिठाइयाँ बांटते हैं।

भारत में दिवाली को आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावाली की शुभकामनाएं देते हुए जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

विशेष रूप से, दीपावली की पूर्व संध्या पर, उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में उत्सव के दौरान 22 लाख से अधिक दीये जलाये गये और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया ।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम