संयुक्त राष्ट्र संगठनों ने गाजा में अस्पतालों पर हमले रोकने की अपील की

2023-11-13 10:24:34

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय निदेशकों ने 12 नवंबर को संयुक्त रूप से गाजा में अस्पतालों पर चल रहे हमलों को रोकने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अरब राज्यों के क्षेत्रीय निदेशक लीला बेकर, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के निदेशक आदिल हुदौर, और विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्वी भूमध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक अहमद मंदारी ने 12 नवंबर को एक बयान जारी कर गाजा शहर और उत्तरी गाजा के अस्पतालों पर हुए हमलों में बच्चों सहित जानमाल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। इन क्षेत्रों में भीषण लड़ाई के कारण चिकित्सा कर्मचारियों, घायलों और अन्य रोगियों तक पहुंच में भी बाधा उत्पन्न हुई है।

बयान के मुताबिक, गाजा पट्टी के आधे से ज्यादा अस्पतालों को बंद करने के लिए मजबूर किया गया है। शेष अस्पताल केवल सीमित आपातकालीन सेवाएं, जीवन रक्षक सर्जरी और गहन देखभाल ही प्रदान करने में सक्षम हैं।

निदेशकों ने तत्काल मानवीय युद्धविराम सुनिश्चित करने, जीवन बचाने और गाजा की पहले से ही नाजुक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम