चीन की मानवीय आपातकालीन भूंकप राहत आपूर्ति नेपाल पहुंची

2023-11-09 16:41:26

8 नवंबर को, चीनी सरकार की ओर से मानवीय आपातकालीन भूंकप राहत आपूर्ति नेपाल के पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची और नेपाल को सौंप दी गई।

चीनी वायु सेना के दो Y-20 परिवहन विमान उस दिन सुबह पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। उन्होंने भूकंप से प्रभावित नेपाल के इलाकों में 600 सूती तंबू और 4,600 कंबल पहुंचाए।

राहत आपूर्ति सौंपने के समारोह में नेपाल के उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री बिष्णु पुकार श्रेष्ठ और नेपाल में चीनी राजदूत छन सोंग ने भाग लिया। उन्होंने आपूर्ति सौंपने के प्रमाण-पत्रों पर हस्ताक्षर भी किये।

राजदूत छन सोंग ने समारोह में भाषण देते हुए कहा कि चीन द्वारा नेपाल को राहत आपूर्ति का प्रावधान दोनों देशों के बीच पारस्परिक सहायता को दर्शाता है और नेपाल के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चीन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इसके जवाब में, श्रेष्ठ ने नेपाली सरकार की ओर से चीनी सरकार और उसके लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चीन ने नेपाल के आर्थिक विकास का लगातार समर्थन किया है और महत्वपूर्ण समय के दौरान सहायता प्रदान की है। नेपाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चीनी राहत सामग्री तेजी से वितरित करने का वादा किया।

3 नवंबर को, नेपाल के जाजरकोट और पश्चिमी रुकुम काउंटी में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, 7 नवंबर तक भूकंप से 153 मौतें हुईं, 349 घायल हुए, और 35,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या ढह गए।

भूकंप के बाद, चीनी सरकार ने तुरंत आपदा राहत सहायता का आयोजन और कार्यान्वयन किया। चीन से टेंट और कंबल सहित राहत सामग्री की प्रारंभिक खेप 6 नवंबर को नेपाल पहुंची।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम