शी चिनफिंग ने कंबोडिया की स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

2023-11-09 16:52:02

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 9 नवंबर को कंबोडिया साम्राज्य की स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ पर राजा नोरोडोम सिहामोनी को बधाई संदेश भेजा।

शी ने कहा कि इधर के सालों में, कंबोडियाई लोग अपनी राष्ट्रीय परिस्थिति के अनुकूल विकास पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने देश के निर्माण में लगातार नई उपलब्धियां प्राप्त कीं। कंबोडिया के पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी देश के रूप में चीन पहली की ही तरह स्थिरता बनाए रखने, विकास को बढ़ावा देने और लोगों की आजीविका में सुधार करने में कंबोडिया का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि इस वर्ष चीन और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 65वीं वर्षगांठ है। वह दोनों देशों के संबंधों के विकास पर बहुत महत्व देते हैं और राजा सिहामोनी के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक मार्गदर्शन को मजबूत करना चाहते हैं, नए युग में उच्च गुणवत्ता, उच्च स्तर और उच्च मानक वाले चीन-कंबोडिया साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए हाथ मिलाने को तैयार है।

उस दिन, शी चिनफिंग ने कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हुन सेन के नाम संदेश भेजकर बधाई भी दी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम