कैलिफोर्निया में चीन-अमेरिका जलवायु परिवर्तन वार्ता सफल रही

2023-11-09 15:51:22

9 नवंबर को, चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने घोषणा की कि 8 नवंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित चीनी और अमेरिकी जलवायु दूतों और दलों के बीच जलवायु वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस मंत्रालय ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने इंडोनेशिया के बाली में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई बैठक की भावना को लागू करने पर विचारों का व्यापक और विस्तृत आदान-प्रदान किया।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर द्विपक्षीय सहयोग और कार्यों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए, संयुक्त रूप से जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 28वें हस्ताक्षरकर्ता सम्मेलन की सफलता को बढ़ावा दिया।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम