पेइचिंग में सभ्यता विनिमय और वैश्विक विकास मंच आयोजित
इन दिनों, चीन की राजधानी पेइचिंग में सभ्यता विनिमय और वैश्विक विकास मंच हो रहा है। इस तीन दिवसीय मंच के दौरान, 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों के लगभग 150 राजनेता, उद्यमी, थिंक टैंक, विशेषज्ञ और विद्वान एक साथ आए हैं।
इस मंच का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों के बीच सार्थक आदान-प्रदान और चर्चा को बढ़ावा देना, विचारधाराओं, संस्थानों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में वैश्विक नवाचार को आगे बढ़ाना और सतत विकास की दिशा में काम करना है। यह समावेशिता, खुलेपन, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और शांतिपूर्ण प्रगति की विशेषता वाली सभ्य व्यवस्था के पुनर्निर्माण का भी प्रयास करता है।
नव विकास बैंक की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ़ ने मंच को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज की दुनिया में, वैश्वीकरण अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और भौतिक उत्पादन को चलाने से कहीं आगे है। यह सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर बातचीत और आम सहमति बनाने को भी प्रोत्साहित करता है। वैश्विक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हमें दोहरे मानकों और आधिपत्य को त्यागना होगा।
इसके बजाय, हमें विभिन्न सभ्यताओं को आवाज देनी चाहिए, एक बहुपक्षीय और न्यायसंगत वैश्विक शासन प्रणाली स्थापित करनी चाहिए, विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों और संस्कृतियों की विविधता का सम्मान करना चाहिए, और दुनिया भर में पाई जाने वाली समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में अपनी समझ और सराहना को गहरा करना चाहिए।
(श्याओ थांग)