चौथा "महासागर सहयोग और शासन मंच" आयोजित, वांग यी ने भाषण दिया
चौथा "महासागर सहयोग और शासन मंच" 8 नवंबर को हाईनान प्रांत के सान-या शहर में आयोजित हुआ, जिसमें 30 से अधिक देशों के 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंच में भाषण देते हुए कहा कि चीन साझा भविष्य वाले समुद्री समुदाय की अवधारणा को कायम रखते हुए सभी देशों द्वारा साझा की जाने वाली शांति, समृद्धि और सुंदरता का महासागर बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ हाथ मिलाएगा।
वांग यी ने कहा कि महासागर मानव अस्तित्व और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है, और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीख के लिए एक प्राकृतिक मंच भी है। महासागर सहयोग को मजबूत करना और महासागर प्रशासन में सुधार करना सभी देशों की आम आकांक्षाओं को दर्शाता है और समय की सामान्य प्रवृत्ति है। वहीं, आज दुनिया शांतिपूर्ण नहीं है और महासागर के विकास को भी अभूतपूर्व जोखिमों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मानव जाति के एक साथ रहने के लिए एक घर के रूप में, महासागर का मानव जाति द्वारा संयुक्त रूप से निर्माण और देखभाल करने की आवश्यकता है। चीन और दुनिया के सामान्य हितों और सभी मानव जाति के सामान्य कल्याण के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने साझा भविष्य वाले समुद्री समुदाय के निर्माण की महत्वपूर्ण अवधारणा का प्रस्ताव रखा, जिसने अग्रणी वैश्विक महासागर प्रशासन के लिए आगे का रास्ता बताया, और सुंदर व समृद्ध समुद्री घर के निर्माण और सुरक्षा के लिए चीन का समाधान प्रदान किया।
वांग यी के अनुसार, हमें संवाद और परामर्श पर कायम रहते हुए समुद्री शांति और स्थिरता की रक्षा करना, निष्पक्षता और न्याय पर डटे रहते हुए समुद्री प्रशासन प्रणाली में सुधार करना, पारिस्थितिक प्राथमिकता पर डटे रहते हुए समुद्र को हमेशा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना, तथा उभय जीत वाले सहयोग पर डटे रहते हुए समुद्री समृद्धि हासिल करना चाहिए।
(श्याओ थांग)