"चीनी आधुनिकीकरण पर शी चिनफिंग के निबंधों के अंश" पुस्तक प्रकाशित
सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित "चीनी आधुनिकीकरण पर शी चिनफिंग के निबंधों के अंश" नामक पुस्तक हाल ही में प्रकाशित हुई है और पूरे देश में व्यापक रूप से वितरित की गई है।
आधुनिक युग के आगमन के बाद से आधुनिकीकरण की खोज लंबे समय से चीनी लोगों का पोषित सपना रही है। इस पुस्तक में शी चिनफिंग द्वारा चीनी शैली के आधुनिकीकरण पर महत्वपूर्ण चर्चाओं को समाहित किया गया है।
कुल 522 विचारोत्तेजक अनुच्छेदों से बनी यह पुस्तक सात अलग-अलग विषयों में व्यवस्थित है। यह 15 नवंबर, 2012 से 18 अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में शी चिनफिंग की रिपोर्ट, भाषण, स्पष्टीकरण, व्याख्यान, चर्चा, बधाई पत्र, उत्तर पत्र और निर्देशों सहित 220 से अधिक आवश्यक दस्तावेजों से लिया गया है। विशेष रूप से, इनमें से कई दस्तावेज़ पहली बार जनता के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
(श्याओ थांग)