पुतिन ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के अनुसमर्थन को रद्द करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए

2023-11-03 11:07:59

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2 नवंबर को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के अनुसमर्थन को रद्द करने के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए। प्रासंगिक दस्तावेज़ रूसी कानूनी सूचना वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

रूसी राष्ट्रपति की वेबसाइट ने 2 तारीख को व्याख्यात्मक सामग्री जारी की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि इसे करने में रूस का उद्देश्य परमाणु हथियार नियंत्रण के क्षेत्र में सभी पक्षों के दायित्वों में समानता बहाल करना है।

इस के अलावा, रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने पहले कहा कि व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के अनुसमर्थन को वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि रूस परमाणु परीक्षण करेगा।

बता दें कि 25 अक्टूबर को रूसी संसद के उच्च सदन ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के अनुसमर्थन को रद्द करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी। इससे पहले, रूसी ड्यूमा ने विधेयक पारित किया।

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को साल 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था और रूस ने वर्ष 2000 में इस संधि की पुष्टि की।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम