वर्ष 2023 विश्व युवा विकास मंच उद्घाटित हुआ
30 अक्टूबर को 2023 विश्व युवा विकास मंच चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के उपाध्यक्ष ल्वोसांग च्यांगथ्सुन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।
ल्वोसांग च्यांगथ्सुन ने कहा कि युवा देश और दुनिया का भविष्य हैं। चीन वैश्विक विकास में मदद करने के लिए युवाओं की जिम्मेदारी उठाने के लिए मार्गदर्शन करने, उत्कृष्ट कौशल विकसित करने के लिए युवाओं को सशक्त बनाने और युवाओं को एकजुट करते हुए ज्ञान और शक्ति जुटाने के लिए अन्य देशों के साथ काम करने को तैयार है।
इस मंच में लगभग 2,000 चीनी और विदेशी युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान, 100 विशिष्ट परियोजनाओं के पहले बैच को प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक युवा विकास कार्य योजना एक्सपो आयोजित किया जाएगा।
(आलिया)