शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री जल्द पृथ्वी पर लौटेंगे
29 अक्टूबर को चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 और शनचो-17 के अंतरिक्ष यात्री दलों ने उसी दिन एक हैंडओवर समारोह आयोजित कर चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की चाबियाँ सौंपीं।
शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल ने सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिये हैं। दल के सदस्य 31 अक्टूबर को शनचो-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित तोंगफंग लैंडिंग साइट पर लौटेंगे।
वर्तमान में, लैंडिंग साइट ने विभिन्न तैयारियां कर ली हैं और शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल की प्रतीक्षा कर रही है। बताया गया कि यह तोंगफंग लैंडिंग साइट पर किया गया पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान खोज और अंतरिक्ष यात्री बचाव मिशन है।
(आलिया)