चीन ने 132 खनिज क्षेत्रों का पता लगाया
वर्ष 2023 चीन अंतर्राष्ट्रीय खनन सम्मेलन 26 अक्तूबर को चीन के थ्येनचिन शहर में उद्घाटित हुआ। इसमें चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के संबंधित अधिकारी ने कहा कि नए चरण के खनन के सर्वेक्षण में उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। वर्ष 2022 में चीन ने 132 खनिज क्षेत्रों का पता लगाया, जिससे देश की संसाधन गारंटी क्षमता उन्नत हुई।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के अंत तक चीन में 173 प्रकार के खनिजों की खोज की गई, जिनमें 13 प्रकार के ऊर्जा खनिज, 59 प्रकार के धातु खनिज, 95 प्रकार के गैर-धातु खनिज और 6 प्रकार के जल और गैस खनिज शामिल हैं।
बताया गया है कि वर्ष 2022 में चीन में खनन अचल संपत्ति निवेश में लगातार बढ़ोतरी हुई। प्रमुख खनिज उत्पादों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। कोयले का उत्पादन 4 अरब 56 करोड़ टन तक पहुंचा, जो एक नया रिकार्ड है। कच्चे तेल का उत्पादन 20 करोड़ 50 लाख टन रहा, जो लगातार चार सालों से बढ़ रहा है। तेल और प्राकृतिक गैस जैसे ऊर्जा खनिजों की आपूर्ति प्राप्त कायम रही। ऊर्जा खपत की संरचना में लगातार सुधार आया।
(ललिता)