ल्यूपाओ चाय की कहानी

2023-10-27 17:42:29

सौ साल पहले, एक प्राचीन मार्ग दक्षिणी चीन के क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के वूचो शहर के थ्सांगवू काउंटी के ल्यूपाओ टाउन से शुरू हुआ था। जहाजों पर ल्यूपाओ टाउन चाय को लादकर सिल्क रोड समुद्र के जरिए दक्षिण पूर्व एशिया में निर्यात किया गया।

इस प्राचीन मार्ग ने दक्षिण चीन, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक गैर-सरकारी व्यापार चैनल और आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान गलियारा बनाया।

ल्यूपाओ टाउन में वार्षिक औसत तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहता है, वार्षिक वर्षा 1,500 मिमी होती है और ऊंचाई 1,000 से 1,500 मीटर है। यह चाय के पौधों के लिए उत्कृष्ट विकास वातावरण और जलवायु परिस्थितियां प्रदान करता है। इसलिए यहां उत्पादित चाय का नाम " ल्यूपाओ चाय" है।

वर्ष 2014 में, ल्यूपाओ चाय बनाने की तकनीक को चीन की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया। हाल के वर्षों में दक्षिणी चीन का क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश चाय उद्योग के गहन विकास को बढ़ावा देना जारी रखे हुए हैं और ल्यूपाओ चाय, जिसका हजारों वर्षों का इतिहास है, ने विकास की तेज गति में प्रवेश किया है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम