पहली तीन तिमाहियों में जल संरक्षण परियोजनाओं के निर्माण में 10 खरब युआन निवेश का कार्यान्वयन

2023-10-26 16:51:06

चीनी जल संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में शुरू होने वाली जल संरक्षण परियोजनाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी है। जनवरी से सितंबर तक, देश भर में विभिन्न प्रकार की 24,900 नई जल संरक्षण परियोजनाएं शुरू की गईं, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जल संरक्षण परियोजनाओं के निर्माण में कार्यान्वित निवेश 10 खरब युआन से अधिक रहा, जिसने इतिहास में इसी अवधि के लिए एक रिकॉर्ड स्थापित किया।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में, चीन की जल संरक्षण परियोजनाओं की जल आपूर्ति क्षमता 7 खरब घन-मीटर से बढ़कर 8 खरब 99 अरब 84 करोड़ घन-मीटर तक हो गई है। राष्ट्रीय जल नेटवर्क परियोजना के माध्यम से, देश में जल संसाधनों के असमान स्थानिक वितरण का समाधान किया गया है।

जल संरक्षण निर्माण पर भरोसा करते हुए, देश भर में लगभग 667 हेक्टेयर से अधिक के 7,330 बड़े और मध्यम आकार वाले सिंचाई क्षेत्र तैयार किए गए हैं। कृषि भूमि का प्रभावी सिंचित क्षेत्रफल साल 2012 में लगभग 6.25 करोड़ हेक्टेयर से बढ़कर अब 6.91 करोड़ हेक्टेयर से अधिक तक पहुंच चुका है।

बताया गया है कि वर्तमान में चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे व्यापक जल संरक्षण बुनियादी ढांचे वाली प्रणाली का निर्माण किया है, जिसका लाभ सबसे अधिक संख्या में लोगों को मिलता है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम