चीन के शहरी व ग्रामीण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संरक्षण कार्यों में व्यापक उपलब्धियां

2023-10-26 19:01:12

चीनी आवास और शहरी-ग्रामीण निर्माण मंत्रालय ने 25 अक्टूबर को कहा कि ताज़ा आंकड़ों के अनुसार चीन के शहरी व ग्रामीण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संरक्षण और विरासत कार्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहरों, कस्बों और गांवों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ब्लॉकों, ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक गांवों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

चीनी आवास और शहरी-ग्रामीण निर्माण मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में, चीन में 142 राष्ट्रीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रसिद्ध शहर, 312 चीनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कस्बे और 487 चीनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गांव हैं। 1,200 से अधिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ब्लॉकों को नामित किया गया है। साथ ही 63,500 ऐतिहासिक इमारतों और 8,155 पारंपरिक चीनी गांवों की पहचान की गई है। वर्ष 2012 की तुलना में, 23 नए राष्ट्रीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर, 131 नए चीनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कस्बे, और 318 नए चीनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गाँव मौजूद हैं। नामित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ब्लॉकों की संख्या दोगुनी हो गई है, और पहचानी गई ऐतिहासिक इमारतों की संख्या में लगभग पांच गुना इजाफा हुआ है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम