चीन हांगकांग और मकाओ में अंतरिक्ष यात्रियों का पहली बार चयन करेगा

2023-10-25 19:14:38

चीन के आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे बैच का चयन वर्ष 2022 में पूरी तरह से शुरू हुआ। इसे प्राथमिक चयन, माध्यमिक चयन और अंतिम चयन आदि तीन चरणों में आयोजित और कार्यान्वित किया जाता है। अंतरिक्ष पायलटों, अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियरों और पेलोड विशेषज्ञों सहित 12 से 14 आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों का चयन करने की योजना है। चीन ने हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में पेलोड विशेषज्ञों का पहली बार चयन किया है।

मार्च 2023 में, चीन के आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे बैच के चयन ने प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है, इससे कुल 100 से अधिक उम्मीदवारों ने माध्यमिक चयन चरण में प्रवेश किया है। इस अगस्त में, माध्यमिक चयन चरण प्रक्रिया पूरी हो गई, जिससे कुल 20 से अधिक उम्मीदवारों ने अंतिम चयन चरण में प्रवेश किया। इनमें से चयन चरण में प्रवेश करने वाले अंतरिक्ष पायलटों के उम्मीदवारों में चीनी थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सक्रिय कर्तव्य पायलट शामिल हैं, जबकि अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियरों और पेलोड विशेषज्ञों के लिए उम्मीदवार मुख्य रूप से प्रासंगिक औद्योगिक विभागों, विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों से हैं। विशेष रूप से, हांगकांग और मकाओ के कई उम्मीदवारों ने पेलोड विशेषज्ञों के लिये चयन के अंतिम चरण में प्रवेश किया। वर्ष 2023 के अंत से पहले सभी चयन कार्य पूरा करने की योजना है।

वहीं, अंतरिक्ष में यात्रा पर चीनी अंतरिक्ष यान शनचो-16 के अंतरिक्ष यात्री दल का कक्षा में कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। कुछ परियोजनाओं ने चरणबद्ध अनुप्रयोग परिणाम प्राप्त किए हैं। चीन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन के व्यापक लाभ धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम