चीन ने अमेरिका की 2023 चीनी सैन्य व सुरक्षा विकास रिपोर्ट का खंडन किया

2023-10-25 19:33:49

हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2023 "चीनी सैन्य और सुरक्षा विकास रिपोर्ट" जारी की। इसकी चर्चा में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू छन ने 25 अक्टूबर को कहा कि यह रिपोर्ट मनगढ़ंत और तथ्यों को नजरअंदाज़ करने वाली है, जो चीन की राष्ट्रीय रक्षा नीति और सैन्य रणनीति को विकृत करती है और अस्तित्वहीन "चीनी सैन्य खतरे" को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है। अमेरिका ने परमाणु, अंतरिक्ष, साइबर आदि क्षेत्रों में चीन के सैन्य विकास के बारे में बेबुनियाद अटकलें लगाई हैं, थाईवान मुद्दे पर दबाव बना रहा है और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। चीन ने इस पर कड़ा असंतोष और विरोध व्यक्त किया और अमेरिका के सामने गंभीरता से इस मामले को उठाया है।

वू छन ने कहा कि चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता है और रक्षात्मक राष्ट्रीय रक्षा नीति अपनाता है। नये चीन की स्थापना के बाद 70 से अधिक वर्षों में, चीन ने कभी भी युद्ध शुरू नहीं किया है या अन्य देशों की एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं किया है। लेकिन अमेरिका युद्ध का आदी है। अपनी स्थापना के बाद 240 से अधिक वर्षों में, अमेरिका ने केवल 16 वर्षों तक युद्ध नहीं किया। अमेरिका ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 800 से अधिक विदेशी सैन्य अड्डों की स्थापना की हैं। अफगानिस्तान से इराक तक, सीरिया से लीबिया तक अमेरिका द्वारा उकसाए गए युद्ध ने स्थानीय लोगों के लिए भारी आपदाएं लायी हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम