एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन टूटे दो विश्व रिकॉर्ड
23 अक्टूबर को, हांगचो एशियाई पैरा गेम्स शुरू होने के बाद पहले प्रतियोगिता के दिन, चीनी कनोइंग खिलाड़ी श्ये माओसान ने पहला स्वर्ण पदक जीता। उस दिन कुल 72 स्वर्ण पदकों के विजेता तय हुए। 23 तारीख की शाम तक, चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कुल 31 स्वर्ण पदक जीते , जो स्वर्ण पदक तालिका और पदक तालिका दोनों में पहले स्थान पर था।
उस दिन एशियाई पैरा खेलों में भारोत्तोलन और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में दो नए विश्व रिकॉर्ड भी बने। चीनी खिलाड़ी गुओ लिंगलिंग ने महिलाओं की 41 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चार प्रयासों में तीन बार विश्व रिकॉर्ड तोड़े और अंत में 123 किलोग्राम का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। ईरान के अरब अमेरी मोहम्मद रज़ा ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में 667 रिंग के स्कोर के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
उस दिन ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में कुल 25 स्वर्ण पदकों के लिए स्पर्द्धा हुई और चीनी टीम ने 6 स्वर्ण पदक जीते। तैराकी स्पर्धाओं में कुल 19 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए, जिनमें से 12 चीनी टीम ने जीते।
पहले प्रतियोगिता दिवस के बाद, 24 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों ने पदक प्राप्त किए।
(आशा)