चीन में शरद ऋतु के अनाज उत्पादन में वृद्धि

2023-10-23 16:33:31

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 23 अक्तूबर को इस साल की पहली तीन तिमाहियों में कृषि और ग्रामीण आर्थिक संचालन के बारे में न्यूज ब्रीफिंग बुलाई।

बताया जाता है कि इस साल से कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने उत्पादन की स्थिरता और आपूर्ति की गारंटी को प्राथमिकता दी, गरीबी उन्मूलन की उपलब्धि मजबूत की, किसानों की आय बढ़ाने के रास्तों का विस्तार किया और ग्रामीण विकास व निर्माण को बढ़ाया। कृषि और ग्रामीण आर्थिक विकास अच्छी दिशा में बढ़ रहा है।

इस साल अनाज उत्पादन फिर से अच्छा रहा। अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित करने की क्षमता उन्नत हुई। सब्जी बाजार में आपूर्ति पर्याप्त है और बाजार का सतत विकास कायम रहा। औद्योगिक विकास का विकास बढ़ाया गया और गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों को मजबूत किया गया। उपकरणों में सुधार जारी रहा और आधुनिक कृषि का निर्माण ठोस रूप से उन्नत हुआ। किसानों की आय में सतत बढ़ोतरी कायम रही और जीवन बेहतर बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार गहराई से आगे बढ़ा और विकास में जीवन शक्ति का संचार हुआ।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम