"शी चिनफिंग के कूटनीतिक विचारों के अध्ययन पर प्रश्नोत्तर" पुस्तक प्रकाशित

2023-10-21 17:28:55

21 अक्टूबर को, सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग और चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा संकलित "शी चिनफिंग के कूटनीतिक विचारों के अध्ययन पर प्रश्नोत्तर" शीर्षक पुस्तक प्रकाशित की गई, जिसे पूरे चीन में वितरित की गई है।

इस पुस्तक में चीनी कूटनीति के व्यावहारिक पहलुओं और सैद्धांतिक विषयों को शामिल किया गया है, जिसमें आम चिंताओं और चुनौतियों का समाधान किया गया है। यह राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कूटनीतिक सोच के महत्वपूर्ण, वैज्ञानिक और व्यावहारिक मूल्य पर प्रकाश डालता है।

इसके अलावा, इस पुस्तक का उद्देश्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों और आम जनता को पार्टी के नवीन सिद्धांतों की गहरी समझ हासिल करने में सहायता करना है।

 (आलिया)

रेडियो प्रोग्राम