छह महीने अंतरिक्ष यात्रा के बाद, शनचो-16 का कर्मी दल अगले महीने पृथ्वी पर लौटेगा
2023-10-18 15:48:31
चीनी अंतरिक्ष यान शनचो-16 के तीन अंतरिक्ष यात्री जिंग हाइफंग, जू यांगजू और क्वेइ हाइछाओ, जो वर्तमान में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं, इस साल नवंबर में चीन में तोंगफंग लैंडिंग साइट पर लौटने की योजना बना रहे हैं। लगभग छह महीने की अंतरिक्ष यात्रा के बाद, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के पूरा होने के बाद पहले मानवयुक्त मिशन के रूप में, शनचो-16 ने कई उपयोगी परिणाम हासिल किए हैं।
(हैया)