"बेल्ट एंड रोड" पहल भविष्य के उन्मुख एक महत्वपूर्ण वैश्विक योजना है: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 18 अक्तूबर को पेइचिंग में तीसरे "बेल्ट एंड रोड" अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि "बेल्ट एंड रोड" पहल का उद्देश्य अधिक न्यायसंगत बहु-ध्रुवीय विश्व के निर्माण को बढ़ावा देना है और यह भविष्य के उन्मुख एक महत्वपूर्ण वैश्विक योजना है।
पुतिन ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देश व्यापक, सतत और दीर्घकालिक आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण प्राप्त करने के लिए समानता और आपसी लाभ वाले सहयोग की आकांक्षा रखते हैं। साथ ही, सभ्यताओं की विविधता का सम्मान करते हैं, प्रत्येक देश को अपना स्वयं का विकास मॉडल रखने का अधिकार है। "बेल्ट एंड रोड" पहल महत्वपूर्ण और अत्यधिक आवश्यक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों का प्रभावी समाधान खोजने में मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि "बेल्ट एंड रोड" पहल विभिन्न क्षेत्रों की एकीकरण प्रक्रियाओं के अनुरूप है, और यह रूस की ग्रेटर यूरेशियन पार्टनरशिप पहल के भी अनुरूप है, जो "सहयोग और बातचीत" स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस अपने स्वयं के परिवहन बुनियादी ढांचे का जोर से विकास कर रहा है, और रूस इच्छुक देशों को उत्तरी समुद्री मार्ग के विकास में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।
(श्याओ थांग)