सऊदी अरब का हरित सपना

2023-10-17 14:53:00

सऊदी अरब साम्राज्य एशिया, अफ्रीका और यूरोप के तीन महाद्वीपों को जोड़ने वाले केंद्र पर स्थित है। यह "सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट" और "21वीं सदी के समुद्री सिल्क रोड" का एक महत्वपूर्ण चौराहा क्षेत्र भी है।

जनवरी 2016 में, सऊदी अरब साम्राज्य के राजा सलमान के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सऊदी अरब की राजकीय यात्रा की। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, चीन और सऊदी अरब "बेल्ट एंड रोड" निर्माण को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के ढांचे के भीतर विकास रणनीतियों और गहन सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सऊदी अरब दौरे के ठीक तीन महीने बाद, अप्रैल 2016 में, सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित "विज़न 2030" जारी किया। सऊदी अरब ने तेल उद्योग पर अपनी उच्च निर्भरता से छुटकारा पाने और अपनी आर्थिक विविधीकरण विकास रणनीति को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। बेल्ट एंड रोड पहल की मदद से, सऊदी अरब ने एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय परिवर्तन शुरू किया है।

चीन और सऊदी अरब रेगिस्तान में भविष्य का शहर -- रेड सी न्यू सिटी बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यह हरित और निम्न-कार्बन क्षेत्र में चीन और सऊदी अरब के बीच एक महत्वपूर्ण सहयोग परियोजना है। जहां भविष्य में, 100% बिजली आपूर्ति स्वच्छ ऊर्जा से होगी। 2030 में रेड सी न्यू सिटी के पूरा होने के बाद, इसमें हर साल दस लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है। यह सऊदी अरब के "विज़न 2030" और "बेल्ट एंड रोड" पहल के संयुक्त निर्माण के बीच गहन एकीकरण का एक ज्वलंत प्रतीक भी बन गया है।

रेडियो प्रोग्राम