अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ
2023-10-17 17:31:50
पृष्ठ अवलोकन समाप्त
पुनः अवलोकन करें
1/11

1/11

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

इस वर्ष चीन के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की सफलता की 20वीं वर्षगांठ है। 15 अक्टूबर 2003 को, चीनी अंतरिक्ष यात्री यांग लिवेई ने शनचो-5 अंतरिक्ष यान पर अंतरिक्ष की अपनी पहली यात्रा की। पिछले 20 वर्षों में, चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान उद्योग ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। 15 अक्टूबर 2003 को, चीनी अंतरिक्ष यात्री यांग लिवेई अंतरिक्ष से दुनिया भर के सभी देशों के लोगों को अभिवादन करते हुए

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

12 अक्तूबर 2005 को, चीनी अंतरिक्ष यात्री फ़ेइ च्युनलोंग और न्ये हाईशंग शनचो-6 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष गये।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

25 सितंबर 2008 को, अंतरिक्ष यात्री चाई चीकांग, ल्यू पोमिंग और चिन हाईफंग ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-7 से अंतरिक्ष की यात्रा की। उन्होंने अंतरिक्ष यान के बाहर चीनी लोगों के अंतरिक्ष में चलने का पहला कदम उठाया।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

16 जून 2012 को, चीनी अंतरिक्ष यात्री चिन हाईफंग, ल्यू वांग, ल्यू यांग ने शनचो-9 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में प्रवेश किया, ल्यू यांग (बाएं) अंतरिक्ष जाने वाली चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

11 जून 2013 को, अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग, न्ये हाईशंग और चांग श्याओक्वांग अंतरिक्षयान शनचो-10 से अंतरिक्ष गये। पहले अंतरिक्ष शिक्षक के रूप में, वांग याफिंग ने चीन में 6 करोड़ से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को एक अभूतपूर्व अंतरिक्ष क्लास दी।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

17 जून 2021 को, शनचो-12 अंतरिक्षयान का प्रक्षेपण किया गया। चीनी अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशंग, ल्यू पोमिंग और थांग होंगपो ने पहली बार चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश किया।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

16 अक्तूबर 2021 को, अंतरिक्ष यात्री चाई चीकांग, वांग यानफिंग और ये क्वांगफ़ू ने शनचो-13 अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष की यात्रा की। उन्होंने अंतरिक्ष में 6 महीने वाले कक्षीय कार्य और जीवन बिताया, और पहली बार अंतरिक्ष में चीन का पारंपरिक त्योहार वसंतोत्सव मनाया।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

5 जून 2022 को, शनचो-14 मानवयुक्त अंतरिक्षयान का प्रक्षेपण किया गया। चीनी अंतरिक्ष यात्री छन तोंग, ल्यू यांग, और थ्साई श्य्वीत्से ने वनथ्येन प्रायोगिक केबिन का दरवाजा सफलतापूर्वक खोला, यह पहली बार है कि चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने कक्षा में वैज्ञानिक प्रयोग मॉड्यूल में प्रवेश किया।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

30 नवम्बर 2022 को, शनचो-15 अंतरिक्षयान के अंतरिक्ष यात्रियों और शनचो-16 अंतरिक्षयान के अंतरिक्ष यात्रियों का सफल मिलन हुआ।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

30 मई 2023 को, शनचो-15 अंतरिक्ष यात्री दल ने शनचो-16 अंतरिक्ष यात्री दल के साथ एक सामूहिक फोटो खिंचवाई। वर्तमान में शनचो-16 अंतरिक्षयान के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कार्यरत हैं।

अंतरिक्ष सपने को साकार करने वाली चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की 20वीं वर्षगांठ

साल 2003 के शनचो-5 से वर्तमान शनचो-16 तक, 18 चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष का दौरा कर चुके हैं। 15 अक्तूबर 2003 को, पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री यांग लिवेइ ने अंतरिक्ष में चीनी और अंग्रेजी भाषा में कहा:अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उपयोग करें, सभी मानव जाति को लाभ पहुंचाएं।