चीनी नौसेना के 44वें एस्कॉर्ट टास्कफोर्स ने ओमान की यात्रा संपन्न की और संयुक्त समुद्री अभ्यास किया

2023-10-16 12:48:01

चीनी नौसेना के 44वें एस्कॉर्ट टास्कफोर्स ने स्थानीय समयानुसार 14 अक्टूबर को, ओमान की अपनी मैत्रीपूर्ण यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की और मस्कट के पास समुद्र में रॉयल ओमानी नौसेना के जहाजों के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास किया।

इस संयुक्त अभ्यास के दौरान, चीन और ओमान की नौसेनाओं के बीच सुचारू कमान और घनिष्ठ सहयोग किया गया। इससे दोनों पक्षों के जहाजों के बीच समन्वय और सहयोग क्षमताओं में आगे सुधार हुआ और चीन व ओमान की सेनाओं के बीच आपसी विश्वास व सहयोग गहरा हुआ।

बताया जाता है कि चीनी नौसेना का 44वां एस्कॉर्ट टास्कफोर्स मैत्रीपूर्ण यात्रा के लिए 10 अक्टूबर को ओमान पहुंचा था। पांच दिवसीय यात्रा के दौरान, चीनी अधिकारियों और सैनिकों ने ओमान के नौसैनिक अड्डे, नौसेना अकादमी और अन्य सैन्य संस्थानों का दौरा किया। दोनों पक्षों के कप्तानों ने पेशेवर आदान-प्रदान किया। साथ ही दोनों नौसेनाओं के अधिकारियों और सैनिकों ने एक-दूसरे के युद्धपोतों का दौरा किया और दोस्ताना बास्केटबॉल मैच व डेक रिसेप्शन का आयोजन किया। दोनों पक्षों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाया गया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम