चीन द्वारा अफगानिस्तान को भेजी गयी भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप हेरात पहुंची

2023-10-16 16:33:42

स्थानीय समयानुसार 15 अक्तूबर को चीन सरकार द्वारा अफगानिस्तान को प्रदान की गई भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप हेरात पहुंची।

15 अक्तूबर की सुबह चीन सरकार द्वारा अफगानिस्तान को दी गयी भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में पहुंची। वहीं, चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भेजी गयी लगभग 5 लाख युआन आरएमबी की राहत सामग्री भी पहुंच गयी। इस बार अफगानिस्तान पहुंचने वाली राहत सामग्री में मुख्य रूप से टेंट और फोल्डिंग बेड हैं, और अन्य राहत सामग्री भी धीरे-धीरे पहुंचेंगी।

अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के उपाध्यक्ष नूरुद्दीन तोराबी ने हवाई अड्डे पर चीनी सहायता आपूर्ति के आगमन का स्वागत किया और चीन के प्रति आभार जताया।

ठीक उसी दिन के दोपहर के बाद अफ़गानिस्तान में स्थित चीनी राजदूत चाओ शिंग और अफगान अंतरिम सरकार के कार्यवाहक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्री अखुंद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आयोजित सामग्री हस्तांतरण समारोह में भाग लिया।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप के तेज झटके आए, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। भूकंप से पीड़ित लोगों को मदद देने के लिये चीन सरकार ने 3 करोड़ युआन की आपातकालीन मानवीय सामग्री सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम