व्यावहारिक कार्यों के साथ विश्व शांति और विकास में अधिक योगदान देगा चीन :चीनी विदेश मंत्रालय

2023-10-14 16:40:00

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति काररवाई की 75वीं वर्षगांठ है। 13 अक्टूबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि आज चीन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में सबसे अधिक संख्या में शांति सैनिक भेजने वाला देश बन गया है। चीन संयुक्त राष्ट्र में शांति कार्य में पूंजी देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है ।अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चीन को शांति कार्य में एक प्रमुख  और कुंजीभूत शक्ति के रूप में देखता है। चीन संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सक्रिय भागीदार बना रहेगा और व्यावहारिक कार्यों के साथ विश्व शांति और विकास में अधिक योगदान देगा।

वांग वनपिन ने कहा कि चीन ने 1990 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र युद्ध विराम निगरानी संगठन में सैन्य पर्यवेक्षकों को भेजा । अब तक  चीन ने संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य के लिए 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों में कुल 50,000 से अधिक शांति सैनिकों को भेजा है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम