चीन-भारत सैन्य कमांडर स्तर की 20वें दौर की वार्ता हुई

2023-10-12 11:08:51

9 से 10 अक्तूबर 2023 तक, चीनी और भारतीय सेनाओं ने मोल्दो/चुशूल बैठक बिंदु के भारतीय हिस्से में कोर कमांडर स्तर की 20वें दौर की वार्ता की।

दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी खंड में शेष मुद्दों को पारस्परिक रूप से स्वीकार्य तरीके से जल्द से जल्द हल करने के लिए सक्रिय, गहन और रचनात्मक संचार किया। दोनों देशों के नेताओं के संयुक्त मार्गदर्शन में, दोनों पक्षों ने स्पष्ट, खुले और दूरदर्शी तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया, सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संचार और संवाद की स्थिति बनाए रखने तथा शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान, दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमत हुए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम