प्राचीन शहर खिवा की कहानी

2023-10-10 17:01:33

“मैं खिवा को देखने के लिए सोने का एक थैला दे दूंगा”यह एक पुरानी मध्य एशियाई कहावत है,जो इस हजार साल पुराने शहर के अतीत के गौरव को बताती है। प्राचीन सिल्क रोड पर स्थित यह महत्वपूर्ण पोस्ट स्टेशन कभी व्यापारियों और सौदागरों का घर हुआ करता था।

आज का खिवा इनर सिटी मध्य एशिया के ख्वारज़्म क्षेत्र में सबसे पूर्ण प्राचीन इमारत परिसर और पूर्वी और पश्चिमी सभ्यताओं के चौराहे की ऐतिहासिक छाप को संरक्षित करता है। 2022 में, जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उज़्बेकिस्तान का दौरा किया, तो उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव को एक विशेष राष्ट्रीय उपहार भेंट किया - प्राचीन शहर खिवा का एक लघु मॉडल जिसे चीन और उज़्बेकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से बहाल किया गया था।

रेडियो प्रोग्राम