हांगचो एशियाई खेलों ने स्थानीय पर्यटन उद्योग को प्रेरित किया

2023-10-04 19:32:10

हांगचो में 19वें एशियाई खेल धूमधाम से आयोजित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक इस भव्य खेल समारोह के लिये हांगचो पहुंचे हैं। हाल के कई दिनों में हांगचो में राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के लिए "एशियाई खेलों के साथ यात्रा करना" मुख्य शब्द बन गया है।

इस एशियाई खेलों के शहर की एक झलक पाने के लिए चीनी और विदेशी पर्यटक यहां जमा हुए हैं। विभिन्न एशियाई खेलों के परिधीय स्मृति चिन्ह बहुत लोकप्रिय हैं। वेस्ट लेक के किनारे और शॉपिंग मॉल में विभिन्न देशों के एथलीटों से मिल सकते हैं। एशियाई खेलों के अवसर पर हांगचो शहर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक आकर्षण और युग शक्ति दिखाने के लिए कोशिश कर रहा है।

चंद्रिमा

 

रेडियो प्रोग्राम