चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये

2023-09-28 19:38:55

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों से संबंधित कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये। उनके अनुसार महिलाओं और बच्चों से जुड़े कार्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश के कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद महिलाओं और बच्चों से जुड़े कार्यों पर पार्टी के नेतृत्व को व्यापक रूप से मजबूत किया गया है। महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी प्रणाली में लगातार सुधार किया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए विकास के माहौल को लगातार अनुकूलित और बेहतर बनाया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में चीन की आवाज़ और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। महिलाओं और बच्चों का मुद्दा आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ आगे बढ़ाया जाता है। चीनी विशेषता वाले समाजवाद के तहत महिलाओं और बच्चों के विकास का रास्ता व्यापक होता जा रहा है।

गौरतलब है कि महिलाओं और बच्चों पर सातवां राष्ट्रीय कार्य सम्मेलन 28 तारीख को पेइचिंग में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। सीपीसी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी प्रधानमंत्री ली छांग ने इस सम्मेलन में भाग लिया और भाषण भी दिया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम