2022 में चीन का विदेशी निवेश पैमाना दुनिया में शीर्ष पर रहा

2023-09-28 19:26:47

28 सितंबर को, चीनी वाणिज्य मंत्रालय, राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और विदेशी मुद्रा प्रबंध ब्यूरो ने संयुक्त रूप से "वर्ष 2022 चीनी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश सांख्यिकीय बुलेटिन" जारी किया, जो वर्ष 2022 में चीन के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को व्यापक रूप से दर्शाती है।

वर्ष 2022 में चीन का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की मुख्य रूप से निम्न विशेषताएं रही हैं।

पहला, विदेशी निवेश का पैमाना दुनिया में सबसे आगे रहा है। वर्ष 2022 में, चीन का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 1.6312 खरब अमेरिकी डॉलर है, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

दूसरा, विदेशी कंपनियां दुनिया के 80 प्रतिशत से अधिक देशों और क्षेत्रों को कवर करती हैं। वर्ष 2022 के अंत तक, चीनी घरेलू निवेशकों ने दुनिया भर के 190 देशों और क्षेत्रों में कुल 47 हजार विदेशी कंपनियां स्थापित की थीं।

तीसरा, निवेश के क्षेत्र बहुत व्यापक हैं। 2022 में, चीन का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की 18 प्रमुख उद्योग श्रेणियों को कवर करता है।

चौथा, स्थानीय उद्यमों द्वारा विदेशी निवेश सक्रिय बना हुआ है। 2022 में चीन के बाहरी गैर-वित्तीय निवेश प्रवाह में, स्थानीय उद्यमों का हिस्सा 86.05 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो 61 प्रतिशत था, जो वर्ष 2021 से 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पांचवां, पारस्परिक लाभ और उभय जीत ने आर्थिक विकास में मदद की। 

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम