78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस का समापन

2023-09-27 15:16:37

78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस 26 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संपन्न हुई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने अपने समापन भाषण में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस सत्र की सामान्य बहस में 136 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों ने भाषण दिया, जो इधर कुछ साल में एक रिकार्ड था। फ्रांसिस ने कहा कि उन्होंने सामान्य बहस की शुरुआत में सभी देशों से एकता की तलाशी करने और मिलकर काम करने का आह्वान किया था।वे पिछले एक हफ्ते में हुई प्रगति पर उत्साहित हैं ।उन्होंने सदस्य देशों से सतत् विकास को बढ़ावा देने, सशस्त्र संघर्षों को समाप्त करने और जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए व्यावहारिक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम