चीन का 13वां आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान पूरा
चीन का 13वां आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान दल 27 सितंबर को श्युएलोंग-2 ध्रुवीय अनुसंधान आइसब्रेकर पर सवार होकर शांगहाई पहुंचा। इससे जाहिर है कि वर्तमान आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान के सभी कार्य सफलता से पूरे हो चुके हैं।
बताया जाता है कि वर्तमान वैज्ञानिक अभियान 78 दिनों तक चला। कुल यात्रा 15,000 समुद्री मील से अधिक रही। वैज्ञानिक अभियान में व्यापक डेटा और नमूने प्राप्त हुए। स्वतंत्र उपकरण अनुसंधान व विकास और नई प्रौद्योगिकी के प्रयोग आदि में कई प्रगति हासिल हुई।
गौरतलब है कि चीन ने पहली बार आर्कटिक महासागर वैज्ञानिक अभियान में थाईलैंड के साथ सहयोग भी किया।
(ललिता)