15वीं अंतर्राष्ट्रीय परिवहन प्रौद्योगिकी और उपकरण प्रदर्शनी आयोजित
15वीं अंतर्राष्ट्रीय परिवहन प्रौद्योगिकी और उपकरण प्रदर्शनी 25 से 27 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित हुई।
प्रदर्शनी की थीम "परिवहन की दुनिया, नवाचार और नेतृत्व" है, जिसमें उन्नत तकनीकी उपकरण और परिवहन क्षेत्र में नवीनतम उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसने व्यापक परिवहन और संबंधित क्षेत्रों में घरेलू और विदेशी उद्यमों व सरकारी विभागों के लिए एक आदान-प्रदान और सहयोग का मंच प्रदान किया, जिससे वैश्विक परिवहन प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा मिला है।
प्रदर्शनी में व्यापक परिवहन बुनियादी ढांचे के निर्माण, उच्च-स्तरीय परिवहन विनिर्माण, अंतर्राष्ट्रीय रसद आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली, हरित और निम्न-कार्बन परिवहन, स्थानीय परिवहन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास, भविष्य का परिवहन जैसे प्रदर्शन हॉल स्थापित हुए, जिनमें रेलवे, राजमार्ग, जल परिवहन, नागरिक उड्डयन, डाक सेवाएँ आदि परिवहन के विभिन्न तरीके शामिल है।
(श्याओ थांग)