शी चिनफिंग ने शानतुंग प्रांत के जौउजुआन का दौरा किया

2023-09-25 18:27:35

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में चच्यांग प्रांत का निरीक्षण दौरा करते समय बल देकर कहा कि हमें नई विकास अवधारणा को पूरी तरह, सटीक और व्यापक रूप से लागू करना चाहिए, एक नए विकास पैटर्न के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिए, एक सामान्य समृद्धि प्रदर्शन क्षेत्र के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, समाजवादी प्रणाली की श्रेष्ठता को व्यापक रूप से प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की बनानी चाहिए, और नए युग में चीनी विशेषताएं, और चीनी शैली के आधुनिक चच्यांग में एक नया अध्याय लिखने का प्रयास करना चाहिये।

24 सितंबर को दोपहर के बाद पेइचिंग में वापस लौटने के रास्ते पर शी चिनफिंग ने शानतुंग प्रांत के जौउजुआन शहर का निरीक्षण दौरा किया। जौउजुआन चीन में अनार के सबसे बड़े केंद्रित रोपण क्षेत्र, सबसे अधिक किस्मों और सबसे पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला वाले क्षेत्रों में से एक है। शी चिनफिंग ने यिचेंग जिले में स्थित गुआनशिलियू गार्डन अनार जर्मप्लाज्म रिसोर्स बैंक में आकर अनार के पेड़ की प्रजातियों का निरीक्षण किया और स्थानीय अनार रोपण इतिहास, जर्मप्लाज्म संसाधन संग्रह और संरक्षण, और औद्योगिक विकास के बारे में जाना। साथ ही वे अनार के बागान में ग्रामीणों से इस साल के अनार के रोपण, फसल और आय के बारे में पूछने आए। शी चिनफिंग ने कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है, बाजार में उच्च गुणवत्ता वाली विशिष्टताओं की मांग बढ़ रही है, और अनार उद्योग में विकास की संभावनाएं हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम