शी चिनफिंग ने कंबोडियन राजा नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की

2023-09-23 16:54:58

23 सितंबर की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगचो के वेस्ट लेक स्टेट गेस्टहाउस में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि सिहामोनी राजा से मिलकर बहुत खुशी हुई है। यह साल चीन और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ एवं चीन-कंबोडिया मित्रता वर्ष है। शरदों के सुहावना मौसम में हम दोनों शीहू नदी के किनारे पर एक साथ हांगचो एशियाई खेलों के उद्घाटन का गवाह बनेंगे। दोनों देशों के नेता अक्सर रिश्तेदारों की तरह एक-दूसरे से मिलने जाते हैं, जो चीन-कंबोडिया साझा भाग्य समुदाय का एक ज्वलंत प्रतिबिंब है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि इस वर्ष उनके द्वारा मैत्री, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ और समावेशिता की अवधारणा को प्रस्तावित करने की 10वीं वर्षगांठ है। उनका मानना है कि चीन-कंबोडिया संबंध इस अवधारणा और पड़ोसियों के बीच अच्छी दोस्ती बनाने की कूटनीति लागू करने का प्रतीक हैं। विश्वास है कि दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से चीन और कंबोडिया के बीच साझा भाग्य वाले समुदाय का निर्माण और ज्यादा गहरा व मजबूत होता रहेगा।

शी ने कहा कि चीन कंबोडियाई शाही परिवार के साथ अपनी विशेष मित्रता रखता है और चीन-कंबोडिया संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है। हम कंबोडिया को एक ऐसा विकास पथ अपनाने का समर्थन करते हैं जो उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल हो, हम स्थिरता और विकास प्राप्त करने में कंबोडिया का पूरा समर्थन करना जारी रखेंगे, और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मंचों पर तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कंबोडिया का समर्थन करते रहेंगे।

(अंजलि)

रेडियो प्रोग्राम