ईवू, दुनिया का सबसे बड़ा कमोडिटी बाज़ार
दक्षिण पूर्वी चीन और मध्य चच्यांग प्रांत में स्थित ईवू शहर विश्व में सब से बड़ा लघु वस्तु वितरण केंद्र है। दुनिया भर से 21 लाख प्रकार की वस्तुएं यहां एकत्र की जाती हैं और दुनिया भर के 230 से अधिक देशों और क्षेत्रों में बेची जाती हैं। प्रासंगिक डेटा वैश्विक आर्थिक रुझानों की भविष्यवाणी के लिए एक बेंचमार्क बन गया है।
ईवू सबसे पहले असुविधाजनक परिवहन और सीमित संसाधनों वाला एक छोटा शहर था। 40 से अधिक वर्षों के विकास के बाद, अब इसमें खुले रेलवे पोर्ट और हवाई अड्डे के पोर्ट आदि मौजूद हैं। हाल के दस वर्षों में, "बेल्ट एंड रोड" पहल के साथ, ईवू और मध्य एशियाई देशों के बीच संबंध बढ़े हैं, और व्यापार संबंधों का विस्तार जारी है।
चंद्रिमा