शी चिनफिंग ने चच्यांग प्रांत के शाओशिंग शहर का दौरा किया

2023-09-22 10:32:03

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 सितंबर को दोपहर बाद चच्यांग प्रांत के शाओशिंग शहर का निरीक्षण दौरा किया।

शी चिनफिंग ने चतोंग नहर सांस्कृतिक पार्क जाकर प्राचीन नहर के इतिहास, महा नहर के संरक्षण और ग्रांड नहर राष्ट्रीय सांस्कृतिक पार्क के निर्माण की जानकारी ली।

शी चिनफिंग ने कहा कि ग्रांड नहर पूर्वजों द्वारा हमारे लिए छोड़ी गई अनमोल विरासत है, जो बहती हुई संस्कृति है। इसका अच्छे से संरक्षण, विकास और प्रयोग करना चाहिए। चतोंग नहर सांस्कृतिक पार्क मह नहर की संस्कृति के संरक्षण का प्रतीकात्मक मुद्दा ही नहीं, ग्रांड नहर राष्ट्रीय सांस्कृतिक पार्क का अहम भाग भी है।

संबंधित अधिकारी ने कहा कि संरक्षण, विकास और प्रयोग के तरीके में सुधार करने के चलते ग्रांड नहर राष्ट्रीय सांस्कृतिक पार्क का अच्छे से निर्माण किया जाएगा, ताकि नए युग में महा नहर की संस्कृति और समृद्ध हो सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम