चीन ने समुद्री जैव विविधता समझौते पर हस्ताक्षर किये

2023-09-21 16:39:48

20 सितंबर को चीनी उप विदेश मंत्री मा चाओश्य्वी ने चीनी सरकार की ओर से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र समुद्र संधि के तहत “राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे क्षेत्रों की समुद्री जैव विविधता (बीबीएनजे)” पर हस्ताक्षर किए।

बीबीएनजे में समुद्री आनुवंशिक संसाधनों का अधिग्रहण और साझाकरण, समुद्री संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना, पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन, क्षमता निर्माण और समुद्री प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आदि शामिल हैं, और इसका उद्देश्य वैश्विक महासागर प्रशासन के लिए नियमों और विनियमों को स्थापित करना है।

बीबीएनजे के लिए बातचीत साल 2004 में शुरू हुई और लगभग 20 वर्षों के बाद अंततः जून 2023 में इस पर सहमति बनी। चीन ने बीबीएनजे की बातचीत प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया और यह समझौते के अंतिम निष्कर्ष में रचनात्मक भूमिका निभाई।

 (आशा)

रेडियो प्रोग्राम