19वें एशियाई खेलों की मशाल रिले हांगचो लौटी
छूचोउ में मशाल रिले कार्यक्रम के बाद, हांगचो में 19वें एशियाई खेलों की मशाल रिले 20 सितंबर को अपने अंतिम पड़ाव हांगचो शहर लौट आई। इस बार की मशाल रिले का शुरुआत समारोह हांगचो शहरी बालकनी में आयोजित हुआ, जबकि अग्नि-समाप्ति समारोह हांगचो में ओलंपिक खेल केंद्र के पश्चिमी स्क्वायर में आयोजित होगा। 11.4 किलोमीटर का मशाल रिले मार्ग छ्येनथांग नदी को पार करेगा और आईओटी नगर (इंटरनेट ऑफ थिंग्स टाउन, IoT town), हांगचो अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो केंद्र और हांगचो ओलंपिक खेल केंद्र आदि ऐतिहासिक इमारतों से होकर गुजरेगा, जो छ्येनथांग नदी के दोनों किनारों पर नवाचार, नवीनता व जीवन शक्ति का पूरी तरह से प्रदर्शन करेगा। इस बार की मशाल रिले में भाग लेने वाले लगभग 200 मशाल वाहक चीन के सभी क्षेत्रों के हैं। पहली मशाल वाहक छन युफेई हैं, जो 2020 टोक्यो ओलंपिक की बैडमिंटन महिला एकल चैंपियन हैं।
(हैया)